फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल क्षेत्र के हरनौल चेक पोस्ट के जंगल की घटना
विज्ञापन

मानसिक रूप से कमजोर एक महिला को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। हाथी के हमले से महिला की मौत की सूचना से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सरोज देवी (55) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी पूरनपुर की पिछले काफी समय से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। सरोज शनिवार सुबह को वन विभाग की हरनौल चेक पोस्ट के पास से जंगल की तरफ चली गई। जहां हाथी ने उस पर हमला कर दिया। सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि जब कुछ लोग जंगल की तरफ गए तो घटना का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसओ रमेश तनवार ने बताया कि घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें