फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पांच दुकानों और तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ऊर्जा निगम की सतर्कता टीम ने शिवालिक नगर और टिहरी विस्थापित क्षेत्र में आठ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। इनमें से पांच दुकानों में सीधा कनेक्शन लेकर चोरी की जा रही थी, जबकि तीन जगह घरेलू कनेक्शन का इस्तेमाल व्यवसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। सभी के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई के साथ रानीपुर कोतवाली में केस दर्ज करने के लिए शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने ज्वालापुर विद्युत वितरण खंड क्षेत्र में छापेमारी की। टीम ने शिवालिक नगर स्थित एक कॉम्प्लेक्स की पांच दुकानों में अवैध कनेक्शन पकड़कर केबल आदि जब्त किए। वहीं, तीन अन्य स्थानों पर घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक काम करते पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
एसडीओ अर्चना ने बताया कि बिजली चोरी की पुख्ता सूचना मिलने पर तत्काल छापा मारा गया। बिजली चोरी करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। इस दौरान सहायक अभियंता अनिल सिंह और धनंजय कुमार, विकास और रोबिन कुमार, जेई शाहबाज़ अली, अनीता काला, सपना, निरीक्षक मारुति शाह, सरिता शाह, एसआई संजीव त्यागी, लाइन स्टाफ संदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें