फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दिव्यांग को दी इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल

Thu, 19 Nov 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। सामाजिक कार्यकर्ता मौहम्मद सलीम और उनके सहयोगियों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद दिव्यांग सूरज की परेशानी दूर करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक सादे कार्यक्रम में गांव धनपुरा निवासी सूरज पुत्र रमन को बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल की चाबी सौंपी। सूरज जूते पॉलिश कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी पुरानी व्हीलचेयर टूट चुकी थी। ऐसे में उनका मासूम बेटा पीछे से धक्का देकर उसे काम पर ले जाता था। बेटा घर पर नहीं होता तो सूरज काम पर भी नहीं जा पाते थे।
कुछ दिन पहले सूरज ने सामाजिक कार्यकर्ता मौहम्मद सलीम को अपनी परेशानी बताई थी। इसके बाद सलीम ने कई जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस मदद नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें