दीप गंगा अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से कूद कर एक बुजुर्ग महिला ने जान दे दी। घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट ना मिलने के कारण खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है।
सिडकुल पुलिस के अनुसार रामबेती (85) पत्नी महावीर सिंह निवासी दीपगंगा अपार्टमेंट में तीसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहती थीं। सोमवार देर शाम जब सिक्योरिटी गार्ड ने अपार्टमेंट के पीछे देखा तो लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि बुजुर्ग महिला ने तीसरी मंदिर से छलांग लगाई है, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि कोरोना महामारी के डर से महिला को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।