फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लालपुल के पास ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में लाल पुल के समीप शुक्रवार शाम एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि शाम के समय सूचना मिली थी कि लाल पुल के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त के लिए मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लग पाई। बुजुर्ग के पास से भी कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उनकी शिनाख्त हो सके। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें