फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बीमा की रकम दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से ठगी

Thu, 09 Jul 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
विज्ञापन

हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति से बीमा पॉलिसी की बकाया राशि दिलाने का झांसा देकर 10.36 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, दयानंद नगरी, ज्वालापुर निवासी राजेश कुमार ने तहरीर में बताया कि 17 मार्च को एक महिला ने खुद को हैदराबाद स्थित जीवन बीमा लोकपाल इंश्योरेंस समाधान केंद्र का कर्मचारी बताकर संपर्क किया। इसके बाद घनश्याम ने खुद को बीमा मामलों का विशेषज्ञ बताते हुए मेटलाइफ पॉलिसी की बकाया राशि दिलाने का भरोसा दिया और पहले 92 लाख, फिर 1.09 करोड़ रुपये मिलने का लालच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि घनश्याम, पीके मिश्रा और जयप्रकाश सिंह के कहने पर राजेश कुमार ने गौरव, कासिम और मोहित सोनी समेत विभिन्न लोगों के खातों में चेक के जरिए कई किश्तों में करीब 10.36 लाख रुपये जमा करा दिए। न बीमा राशि मिली और न ही जमा रकम वापस हुई। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। सीओ संजय चौहान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें