हरिद्वार। सुराज सेवा दल की ओर से घरों पर लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटर व बढ़ते बिजली के दामों का विरोध करते हुए यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव का पुतला दहन किया। कहा कि दल बिजली उपभोक्ताओं पर किसी भी हालत में कुठारघात नहीं होने देगा। सोमवार को चंद्राचार्य चौक पर हुए पुतला दहन के दौरान शहर अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि यूपीसीएल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कहा कि अगर मीटर मीटर बदलने हैं तो उद्योगपतियों के घरों से शुरू करें। आम जनता पर स्मार्ट मीटर क्यों लगाए जाएं। प्रदर्शन करने वालों में अजय मौर्या, आशीष दीक्षित, अभिनव शंखधर, आशीष सैनी, सोनम, राहुल, राजू मिश्रा, जावेद फैजान, अनिल आदि मौजूद रहे।