फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक ढंग से कूड़ा निस्तारण कर करें आय अर्जित

विज्ञापन
नगर निगम में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यशाला को संबोधित करते कोरिया पर्यावरण इंडस्ट्री एंड ट - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के कोरिया पर्यावरण इंडस्ट्री एंड टैक्नोलोजी संस्थान के विशेषज्ञों ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में सुधार लाने के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि घर और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया जाए तो यह आय का बेहतर स्रोत बन सकता है।
विज्ञापन

धर्मनगरी हरिद्वार और ऋषिकेश में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने से केंद्र सरकार भी चिंतित है। पीएमओ सीधे स्वच्छता सर्वे की मॉनीटरिंग कर रहा है। इसके बावजूद सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। इसको देखते हुए शहरी विकास निदेशालय के अधीक्षण अभियंता रवि पांडेय भारत सरकार की ओर से नियुक्त कोरियाई विशेषज्ञ प्रोफेसर किम को लेकर हरिद्वार पहुंचे। यहां कार्यशाला आयोजित कर उन्होंने बताया कि घरों से निकलने वाला हर तरह का कूड़ा कच्चा माल होता है। इसका सही ढंग से उपयोग कर आय अर्जित की जा सकती है। उन्होंने बताया कि कोरिया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट करने में सबसे बेस्ट कंट्री है। उन्होंने बताया घरों से निकलने वाले कूड़े का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया जाना चाहिए। कार्यशाला में नगर आयुक्त उदय सिंह राणा, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल, सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी व महेंद्र यादव, प्रभारी अधिशासी अभियंता डीपी उनियाल, सहायक अभियंता पवन कोटियाल, सफाई निरीक्षक व सफाई हवलदार तथा केआरएल सहित कई स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें