फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से कुचलकर दो महिलाओं की मौत

Thu, 09 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शांतिकुंज के पास राजस्थान की दो महिलाओं को खनन से भरे डंपर ने कुचल दिया। दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। दोनों महिला राजस्थान से शांतिकुंज में एक दिन पहले ही आईं थी। दोनों महिलाओं का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तारा देवी (65) पत्नी गोपाल लाल शर्मा और सुमन (50) पत्नी ओमप्रकाश निवासी बिजौलिया भीलवाड़ा राजस्थान से अपने परिजनों के साथ हरिद्वार शांतिकुंज में आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। पूरा परिवार मंगलवार की शाम को शांतिकुंज पहुंचा था। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह तारा देवी और सुमन घूमने के लिए निकली। जैसे ही वह शांतिकुंज के गेट नंबर दो से निकली हाईवे पर पीछे से आ रहे रेत से भरे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और शांतिकुंज के अनुयायी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। सप्तऋषि चौकीप्रभारी सतेंद्र भंडारी ने बताया कि आरोपी चालक सलीम पुत्र अख्तर निवासी नजीबाबाद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा दोनों महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें