फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गाड़ी वापस लेने पर चालक ने वरिष्ठ नागरिक को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 78 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक को टैक्सी चालक ने धमकी दे दी। आरोप है कि गलत मैसेज भेजकर परेशान किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रोहिताश सिंह चौधरी निवासी किशनपुर राजपुर रोड देहरादून हाल सलेमपुर महदूद रानीपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी कार को चारधाम यात्रा के लिए संचालित कराते हैं। उनका स्थायी चालक एक माह के लिए बाहर चला गया था। इस वजह से ट्रैवल संचालक के माध्यम से जनवरी में अजयपाल सिंह को अस्थायी रूप से ड्राइवर रखा।
आरोप है कि अजयपाल सिंह ने करीब 15-20 दिन तक वाहन अपने पास रखा। इस दौरान केवल चार दिन ही टैक्सी चलाई और खर्च काटकर मात्र 2500 रुपये ही लौटाए। बाद में उन्होंने अपनी गाड़ी वापस लेकर चालक को हटा दिया। इसके बाद चालक अजयपाल सिंह लगातार अपनी सैलरी को लेकर दबाव बनाने लगा और व्हाट्सएप के जरिए धमकी भरे व अश्लील संदेश भेजने लगा। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें