फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: डॉ. उदिता त्यागी बनीं जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर

Wed, 22 Jul 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- जूना पीठाधीश्वर समेत अखाड़े के कई अन्य संतों ने संस्कार कराया संपन्न
विज्ञापन

- अगले महीने होगा विधि-विधान के साथ महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक
- अब कहलाएंगी प्रत्यंगिरा गिरी
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े ने डॉ. उदिता त्यागी को महामंडलेश्वर पद पर अभिषिक्त किया है। यह समारोह कनखल स्थित हरिहर आश्रम में आयोजित किया गया। उन्हें अब महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी के नाम से जाना जाएगा। इस विशेष संस्कार में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, श्रीमहंत स्वामी प्रेम गिरी और अंतरराष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत स्वामी महेश पुरी सहित कई संत भी मौजूद रहे। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने डॉ. उदिता त्यागी के पारंपरिक संस्कार पूर्ण कराए। उन्होंने नया नाम प्रत्यंगिरा गिरी प्रदान किया। इसके बाद उन्हें विधिवत महामंडलेश्वर घोषित किया गया। अभिषेक के बाद महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने बताया कि महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी के रूप में उन्हें श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर का पीठाधीश्वर भी घोषित किया गया। नए पद की शपथ लेने के बाद महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी ने कहा कि वह सनातन धर्म के लिए जीने और मरने का शपथ ले चुकी हैं। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संतजन उपस्थित थे। बता दें कि डॉ. उदिता त्यागी शैक्षणिक रूप से प्रतिभाशाली रही हैं। उन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं। वह दो विषयों में पीएचडी धारक हैं। यही नहीं वह सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता भी रह चुकी हैं। महामंडलेश्वर बनने से पहले वह भाजपा से जुड़ी थीं और यूजीसी के मुद्दे पर सरकार की मुखर आलोचक भी रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें