फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: डाॅ. ऐश्वर्या बनीं पुलिस उपाधीक्षक

Thu, 04 Jun 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर की छात्रा डाॅ. ऐश्वर्या भट्ट उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा पास कर पुलिस उपाधीक्षक बनी हैं। इससे गुरुकुल के परिसर में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर गुरुकुल परिसर हरिद्वार में सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें गुरुकुल परिसर के निदेशक परिसर प्रो. गिर्राज प्रसाद गर्ग ने डॉ. ऐश्वर्या भट्ट को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कहा कि उनकी यह सफलता केवल विवि ही नहीं बल्कि संपूर्ण आयुर्वेद जगत और देवभूमि की नारी शक्ति के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। डाॅ. ऐश्वर्या भट्ट ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुकुल परिसर के गुरुजनों को दिया है। कहा कि इनके मार्गदर्शन से मुझे यह मुकाम मिला है। इस मौके पर डाॅ. दीपशिखा, डाॅ. विपिन पांडे, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राहुल तिवारी, डाॅ. नैंसी सिंह, डाॅ. जतिन तिवारी, डा. अंजलि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें