बहादराबाद। ग्राम अलीपुर में बुधवार को इएमए कैंपस बालाजी इंस्टीट्यूट आफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर के सभागार में हरिद्वार की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इस मौके पर डॉ.आदेश शर्मा अध्यक्ष, विक्रम चौहान उपाध्यक्ष, डाॅ चांद उस्मान महामंत्री, डाॅ अशोक कुशवाहा सचिव और गुलाम साबिर को कोषाध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपीएस चौहान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम फरवरी के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉ.अमर पाल अग्रवाल को इएमए हरिद्वार का प्रभारी बनाया। बैठक में डॉ.वी.एल अल्खनिया, डॉ. ऋचा आर्य , डॉ. हीना कुशवाहा, डॉ. शमा परवीन , डॉ. एम टी अंसारी, डॉ. बी बी कुमार आदि मौजूद रहे।