फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पति और सास, देवर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता से पांच लाख लाने की मांग की और मना करने पर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूजा शर्मा निवासी रोहालकी किशनपुर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2018 को मनीष शर्मा निवासी जट बहादरपुर के साथ हुई थी। कुछ समय तक पति और ससुराल वाले ठीक रहे, लेकिन फिर इसके बाद उनके व्यवहार में परिवर्तन आ गया। आरोप लगाया कि पति और ससुराल वालों ने उस पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
आरोप है कि रुपये न लाने पर उसके पति मनीष, सास अनीता और देवर दुर्गेश ने उसे गालियां दीं और डंडों से पीटा। फोन करने के बाद मायके वालों ने किसी तरह जान बचाकर उसे वहां से निकाला। एसएसआई प्रदीप राठौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें