फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में डबल इंजन की सरकार, पर दोनों फेल: प्रीतम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में कहने को तो डबल इंजन की सरकार है, मगर सरकार के दोनों इंजन फेल हैं। महंगाई और बेरोजगारी चरम है। कार्यकर्ता एकजुटता के साथ प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ने के लिए लगेंगे तो निश्चित रूप से प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के मेरा बूथ मेरा गौरव प्रशिक्षण शिविर भूपतवाला के श्री गंगा स्वरूप आश्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यदि बूथ मजबूत होगा तो पूरे देश में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। जिससे उत्तराखंड के बाद केंद्र में भी कांग्रेस सरकार बनाएगी।
प्रशिक्षण के ट्रेनर विनोद नायर व हरिद्वार से प्रशिक्षण समिति के सदस्य महेश प्रताप राणा ने कहा कि आजादी का आंदोलन, लोकतंत्र, संविधान, औद्योगिकीकरण, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, सूचना क्रांति, दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा, किसानों के कर्ज माफ, सूचना का अधिकार दिया, शिक्षा का अधिकार दिया कांग्रेस सरकार ने दिया, परंतु भाजपा सरकारों क्या दिया। 60 साल में कांग्रेस ने देश के लिए जो किया, बस उसे बेचने का कार्य ही केवल भाजपा सरकार कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव डा. संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, मुरली मनोहर, आलोक शर्मा, मकबूल कुरेशी, चौधरी बलजीत सिंह, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें