फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों के कार्य बहिष्कार से मरीज रहे परेशान

Wed, 16 Nov 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छह सूत्री मांगों को लेकर आईएमए के आह्वान पर चिकित्सकों ने  दो घंटे का कार्यबहिष्कार कर चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। डाक्टरों के दो घंटे के धरने  से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। मरीज डाक्टरों का इंतजार करते रहे।

बुधवार को निजी अस्पताल के आईएमए से जुड़े अस्पताल संचालकों एवं डाक्टर ने मांगों को लेकर 11 बजे से  दो घंटे का धरना प्रदर्शन किया। आईएमए के हरिद्वार शाखा  के सचिव डा. दिनेश सिंह ने कहा कि उनकी मांगों पर केंद्र सरकार ने आश्वासन  दिया, लेकिन अब तक कोई परिणाम नहीं आया।  जिसमें पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट में  डाक्टरों में बदलाव, क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट को लागू न करने,  डाक्टरों की जानमाल की रक्षा के लिए  कानून बनाने, उपभोक्ता फोरम की ओर से लगाए जाने वाले दंड को निर्धारित करने आदि मांगे शामिल है।  उन्होंने कहा कि दो घंटे के सांकेतिक धरने के बावजूद मांगों पर कोई  कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद  डाक्टरों ने प्रधानमंत्री के नाम  से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष डा. एके जैन, कोषाध्यक्ष डा. अंजुल श्रीमाली, डा. आरके सिंघल, डा. संध्या शर्मा, डा. एनके अग्रवाल, डा. अनु लूथर्रा डा. प्रशांत राजपूत, डा. चिराग वडेरा, डा. विपिन मेहरा, डा. सुशील कुमार, डा. मुकेश मिश्रा, डा. केएस दीक्षित, डा. एसके सोंधी, डा. केएन गंभीर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें