हरिद्वार। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड की वर्चुअल हुई बैठक में चिकित्सकों की समस्याओं पर चर्चा गई। मांगें पूरी न होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का ऐलान किया गया।
बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों को चिकित्सा शिक्षा की तर्ज पर मेडिकल कॉलेजों में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों की भांति 50 प्रतिशत अतिरिक्त वेतन देने की मांग उठाई गई। टिहरी जनपद मुख्यालय, अल्मोड़ा जनपद मुख्यालय, नैनीताल जनपद मुख्यालय और मसूरी को सुगम क्षेत्र घोषित कर दिया गया है, जबकि, पूर्व में ये सभी दुर्गम क्षेत्र में आते थे। इनको पुनः दुर्गम क्षेत्र में शामिल किया जाए। कहा कि मांगों को लेकर चिकित्सक 11 अप्रैल का सामूहिक अवकाश लेंगे और 11 अप्रैल निदेशालय में धरना देंगे। बैठक में अध्यक्ष डा. मनोज वर्मा, महासचिव डा. रमेश कुंवर, डा. प्रेम सिंह पोखरियाल, डा. प्रियंका आदि जुड़े।
-