हरिद्वार। डीएम मयूर दीक्षित ने पांच राजस्व निरीक्षकों का तबादला किया है। इन्हें तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थलों पर ज्वाॅइनिंग देने के निर्देश दिए हैं। आम जनमानस की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए डीएम ने राजस्व निरीक्षकों तबादला किया है। इनमें हरिद्वार तहसील से अनिल गुप्ता, रमेश चंद्र को लक्सर तहसील और संजय कुमार को भगवानपुर स्थानांतरित किया है। आदेश कुमार रुड़की तहसील से हरिद्वार भेजे गए हैं। ओमप्रकाश भगवानपुर तहसील से रुड़की तहसील में नियुक्त किए गए हैं।