फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: डीएम ने पर्यटन स्थलों के विकास पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोेटो
विज्ञापन

जिला पर्यटन कार्यालय और पंजीकरण केंद्र का किया औचक निरीक्षण
पर्यटन सुविधाओं का विस्तार करने का दिया निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर भी सुविधाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने पंजीकरण केंद्र पर यात्रियों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पर्यटन कार्यालय भवन और परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। रखरखाव, पेयजल और बैठने की व्यवस्था भी देखी गई। सूचना पट्टों और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अधिकारियों को कार्यालय परिसर को सुव्यवस्थित और स्वच्छ रखने को कहा गया। यात्रियों और पर्यटकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल से योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों पर चर्चा की।
जिलाधिकारी ने पर्यटक सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की। उन्होंने जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए। पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जनपद के पर्यटन और धार्मिक पर्यटन स्थलों को विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हरिद्वार की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखने पर जोर दिया। पर्यटन सुविधाओं का विस्तार करने को कहा गया ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिले। वीरचंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और होम स्टे योजना के तहत अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें