फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लगातार बारिश के चलते जिलाधिकारी ने दिया सतर्क रहने के निर्देश

Thu, 09 Jul 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार की सुबह प्रशासनिक टीम के साथ निकले, शहर में जलभराव का लिया जायजा
विज्ञापन

- सभी उपजिलाधिकारियों को तहसील स्तर के आपदा कंट्रोल रूप में को सक्रिय करने के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। लगातार हो रही बारिश के कारण जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा से उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि जलभराव, सड़क अवरुद्ध होने, भवन क्षति या किसी अन्य आपदा की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को दी जाए। वहीं उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐसी परिस्थिति में राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को बारिश के बीच जिलाधिकारी ने प्रशासनिक टीम के साथ कई स्थलों का निरीक्षण किए। उन्होंने जलभराव वाले चौक चौराहों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर स्थापित आपदा नियंत्रण कक्षों के कार्मिकों को अलर्ट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें