फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जिलाधिकारी ने दिया अंतिम अल्टीमेटम, एक सप्ताह बाद हटाया जाएगा वन गुर्जरों का अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। धनौरी तथा पिरान कलियर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर वन गुर्जरों के अतिक्रमण को एक सप्ताह बाद हटाया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश मिलने के बाद उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्तमान में कांवड़ मेले को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा जिले में अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। बीते दो दिनों के दौरान हरिद्वार से लेकर पिरान कलियर तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। हालांकि पिरान कलियर क्षेत्र में रह रहे वन गुर्जरों को जिलाधिकारी द्वारा एक सप्ताह का समय देते हुए कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी। उस समय स्पष्ट किया गया था कि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के धनौरी एसडीओ अनुज बंसल ने बताया कि दो दिन पूर्व आयोजित कांवड़ मेले की तैयारी बैठक के बाद विभागीय अधिकारियों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात कर कलियर तथा धनौरी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्थिति का जायजा लेने के बाद जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर सभी अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा अगले सोमवार से पिरान कलियर क्षेत्र में रह रहे वन गुर्जरों के अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए सभी अतिक्रमणों को चिह्नित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है और कार्रवाई की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें