फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ट्रैक्टर निकालने पर विवाद, पिता-पुत्र पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ले जाने पर युवक को रोक दिया और चालक व उसके के पिता से मारपीट कर दी गई। लोहे की रॉड से सिर में वार कर दिया। चालक की नाक की हड्डी टूट गई और उसके पिता के सिर में गंभीर चोटें आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पारूल कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी ग्राम रोशनाबाद ने शिकायत देकर बताया कि वह ट्रैक्टर लेकर हर्षित काॅलोनी से हेत्तमपुर की तरफ जा रहा था। काॅलोनी वालों ने ट्रैक्टर निकालने से मना कर दिया। विनती करने पर भी नहीं माने। तभी रजत नाम का युवक चार-पांच लोगों को साथ लेकर आया। उससे व उसके पिता रमेश चंद्र से मारपीट कर दी। आरोप है कि पिता के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोटें आई। पारूल कुमार के नाक की हड्डी टूट गई। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें