हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई थी। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पूनम देवी निवासी नूरपुर पंजनहेड़ी कनखल ने शिकायत देकर बताया कि उसके पति नंदकिशोर 10 अगस्त की रात बाइक पर जा रहे थे। राधिका एन्क्लेव निर्मल फार्म मिस्सरपुर के पास सामने से तेज रफ्तार से आए बाइक सवार पारुल निवासी नूरपुर पंजनहेड़ी ने टक्कर मार दी। नंदकिशोर को गंभीर चोटें आई। उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाने पर हायर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था। जहां उसी दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद