फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला के साथ मारपीट का वीडियो बनाने पर विवाद, किसानों ने चौकी घेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट की घटना का वीडियो बनाने पर विवाद हो गया। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने संबंधित होटल के बाहर भी जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि होटल से जुड़े कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और एक युवक को हिरासत में लेकर माहौल शांत कराया।
विज्ञापन

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में एक महिला के साथ विवाद की सूचना फैलने पर आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। कुछ लोग महिला पर बच्चा चोरी का संदेह जताते हुए उसके साथ मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ किसान कार्यकर्ता और राहगीर घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि इसी बात पर वहां मौजूद होटल कर्मचारियों और वीडियो बना रहे लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि मामूली कहासुनी के बाद होटल कर्मचारियों ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट शुरू कर दी।
किसानों पर लाठी-डंडों के अलावा धारदार हथियारों से भी हमला किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि किसी महिला पर संदेह था तो उसे पुलिस के सुपुर्द किया जाना चाहिए था। बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता पुलिस चौकी और होटल के बाहर एकत्र हो गए जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें