फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शिष्य ने गुरु पर लगाए हत्या की साजिश के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी के महामृत्युंजय मठ में बीते 10 अक्तूबर को हुई कथित चोरी का मामला अब आरोप-प्रत्यारोप के साथ एक नए और सनसनीखेज मोड़ पर आ गया है।
विज्ञापन

इस प्रकरण में जहां मठ के मठाधीश यमुनापुरी ने अपने ही शिष्य वैराग्यपुरी पर चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है वहीं शिष्य ने शुक्रवार को एसएसपी सहित कई उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर गुरु पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

शिष्य वैराग्यपुरी ने अपने पत्र में बड़े और गंभीर प्रकृति के आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी हत्या की साजिश की जा रही है। वैराग्यपुरी का आरोप है कि उन्हें जिस शाम यह पता चला कि उनके गुरु यमुनापुरी उनकी हत्या कराने वाले हैं उसी शाम उन्होंने मठ छोड़ दिया था। उन्होंने मठ छोड़ने से पहले गुरु यमुनापुरी को एक दिन पूर्व ही सभी खातों का विस्तृत विवरण और पूरा हिसाब दे दिया था। यह कार्य उन्होंने उत्तराधिकारी घोषित होने के बाद किया था।
विज्ञापन


सेक्स स्कैंडल और समलैंगिक संबंधों का भी आरोप

वैराग्यपुरी ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की केवल उच्च स्तरीय जांच की जाए। वैराग्यपुरी ने कई साक्ष्य प्रस्तुत करने का निवेदन किया है, जिनमें वीडियो क्लिप से लेकर सेक्स स्कैंडल, समलैंगिक संबंध और कर्मचारियों के साथ मारपीट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। उन्होंने इन मामलों का नाम के साथ जिक्र करते हुए दर्ज मुकदमों और उनके साक्ष्य प्रस्तुत करने की बात कही है। शिष्य वैराग्यपुरी ने यह जानकारी सुरक्षा की गारंटी मिलने के बाद ही सार्वजनिक करने की शर्त रखी है।
विज्ञापन


मठाधीश यमुनापुरी ने भी जारी किया वीडियो

शिष्य द्वारा खुद पर लगे इन तमाम मामलों का आरोप-पत्र सामने आने के बाद मठाधीश यमुनापुरी ने भी एक वीडियो जारी कर प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके शिष्य पर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि उनके शिष्य को ऐसे ही छोड़ दिया गया तो वह पुलिस और प्रशासन को अपने प्रभाव में लेकर उनके खिलाफ पेशबंदी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें