फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दिव्यांग युवक को कार से टक्कर मारकर पीटा, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिव्यांग युवक को कार से टक्कर मारने के बाद उसके बाद मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मीरपुर मुवाजरपुर निवासी यशोधन कुमार ने पुलिस दी तहरीर में बताया कि नौ जून की शाम करीब 7:20 बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान एक कार तेज गति से उसकी ओर आती दिखाई दी। वह सड़क से हटने का प्रयास कर ही रहा था कि कार ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि कार में सवार विनीत, राजन, विकास कश्यप और भूरा कश्यप के पुत्र ने टक्कर मारने के बाद कार से उतरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। आरोप है कि जाते समय सभी ने दोबारा सामने आने पर जान से मारने की दी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें