फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग की आत्मदाह की चेतावनी के बाद टूटी सिडकुल पुलिस की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर दिव्यांग युवती से छेड़छाड़ करते हुए उसके जबरन कपड़े उतारने के आरोप में सिडकुल पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर सिडकुल थाने के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस के निर्देश पर यह पूरी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

घटना अगस्त माह की बताई जा रही है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दिव्यांग युवती का आरोप है कि 20 अगस्त को गांव के ही दो सगे भाई उसके घर जबरन घुस आए थे और उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। आरोप था कि भाइयों ने जबरन उसके कपड़े भी उतार दिए थे, जिसकी शिकायत उसने सिडकुल पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पीड़िता ने तीन दिन पहले एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था और कार्रवाई न होने पर 26 नवंबर को थाने के बाहर आत्मदाह कर लेने की चेतावनी दी थी।
एसएसपी ने सिडकुल पुलिस को इस संबंध में तुरंत एफआईआर दर्ज कर लेने के निर्देश दिए। एसओ सिडकुल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ छेड़छाड़ करने समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें