- व्यापार मंडल ने की निर्विरोध कार्यकारिणी की घोषणा
दिनेश बने अध्यक्ष ,महामंत्री चिराग
हरिद्वार। श्री गुरु गोरखनाथ व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से निर्विरोध कार्यकारिणी की घोषणा की गई। व्यापारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया। इसमें अध्यक्ष पद पर दिनेश साहू, महामंत्री पद पर चिराग कीर्तिपाल, कोषाध्यक्ष पद पर विनीत यादव को निर्विरोध चुना गया। साहू और महामंत्री चिराग कीर्तिपाल ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी अच्छे से निभाई जाएगी। व्यापारियों को होनी वाली समस्या पर व्यापार मंडल काम करेगा। इस मौके पर मोहन गोस्वामी, राहुल शर्मा, धर्मपाल, तेज प्रकाश, कृष्ण लाल गुलाटी, सिंधु बजाज, राजेश अग्रवाल, सुनील त्यागी, राजीव पराश, राहुल कांडपाल, संजय त्रिवाल, राजेश अग्रवाल, मनीष सिंगल, मनोज अग्रवाल, सनी सक्सेना, शिवम साहू मौजूद रहे।