फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बीएमएस ने समस्याओं के समाधान लिए सीएम को दिया ज्ञापन

Wed, 31 Dec 2025 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम ने दिया मांगों को पूरा करने के लिए सकारात्मक आश्वासन
विज्ञापन

हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल ने श्रमिकों और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।बुधवार को बीएमएस के प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में मुख्यमंत्री से भेंट की। ज्ञापन में आशा फैसिलिटेटरों को 30 दिवस का निश्चित मानदेय देने, स्टेशनरी व यात्रा भत्ता उपलब्ध कराने, महिला आरोग्य समिति की बैठकों का मानदेय 800 प्रति बैठक करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने समेत अन्य मांगें ज्ञापन में शामिल रही। सिंघल ने कहा कि श्रमिकों और कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान जरूरी है। इस दौरान बीएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कांत शर्मा और गंगा गुप्ता, कोषाध्यक्ष पदम सिंह धमांदा, सह-प्रचार प्रमुख अनिल मौर्य, उत्तराखंड स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के महामंत्री अरविंद पवार, आशा फैसिलिटेटर संगठन की महामंत्री रेनू बिष्ट, राम मिलन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें