फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सड़क के भरे गड्ढे पर बाईपास मार्ग की हालत बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। देहरादून बाईपास पर पानी निकासी की सुविधा नहीं होने से जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। बाईपास से जुड़े कई गांवों के लोगाें को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की सुध नहीं लेने से गुस्साये लोगों ने गड्ढों के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्राम हेतमपुर से कई गांवों के साथ बुग्गावाला, देहरादून, धनौरी को जाने वाले सड़क में गड्ढों को विधायक आदेश चौहान ने भरवा दिए थे। इस मार्ग से आवागमन करने वालों की राह तो आसान हो गई लेकिन रोशनाबाद कलेक्ट्रेट से आन्नेकी, हेतमपुर, गढ़मीरपुर, रसूलपुर, बुग्गावाला, धनौरी, तेलीवाला, औरंगाबाद आदि गांवों के साथ देहरादून के बाईपास की हालत अभी खस्ताहाल है। ऐसे में वाहन चालकों को गांव के अंदर से होकर जाना पड़ रहा है।
शरिवार को ग्रामीणों ने गड्ढे के सामने खड़े होकर प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण की मांग उठाई। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी रोड की दशा नहीं सुधारी जा रही है। ग्रामीणों ने विधायक आदेश चौहान से इस समस्या का निस्तारण करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में जयवीर यादव, निरंजन, मांगेराम, पंकज चौहान, बलराम, गौरव कश्यप, हेमराज, अभिषेक, प्रशांत शर्मा, पिंटू सिंह, इशांत, अभिलेश यादव, पोपिन सिंह, अरविंद, बबलू, शैलेश, विवेक, बालेश, विशुपाल, सरजीत सिंह, कृपाराम सिंह, गिरवर, नीरज तोमर, तेलूराम आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें