फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की के सिविल अस्पताल में लगेगी डायलिसिस यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की क्षेत्र के किडनी के मरीजों को डायलिसिस कराने के लिए हरिद्वार, देहरादून, चंडीगढ़, मेरठ, दिल्ली या अन्य शहरों का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा। मरीजों के डायलिसिस के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में डायलिसिस यूनिट लगाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी समेत यूनिट लगाने वाली संस्था राही केयर के स्टेट हेड प्रदीप शर्मा निरीक्षण कर चुके हैं। जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी के मुताबिक रुड़की के आस पास किडनी के मरीजों के बहुत मामले आते है। मरीजों को डायलिसिस कराने के लिए दूर दराज के शहरों में जाना पड़ता है। सीएमओ के मुताबिक संस्था ने निरीक्षण के बाद डायलिसिस यूनिट के लिए जगह को उपयुक्त पाया है। उन्होंने बताया कि डायलिसिस यूनिट की स्थापना में सवा करोड़ रुपये की लागत आएगी तथा इसके संचालन पर मानव संसाधन समेत अन्य खर्च मिलाकर प्रति माह करीब डेढ़ लाख खर्च होगा। सीएमओ ने बताया कि यूनिट लगाने के लिए प्रस्ताव महानिदेशालय को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही यूनिट के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा।
सरकारी में एक हजार, निजी में पांच हजार तक खर्च
सरकारी अस्पताल में डायलिसिस यूनिट में डायलिसिस कराने पर 1028 रुपये लिए जाते हैं, जबकि आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत परिवार को यह सुविधा निशुल्क की जाती है। प्राइवेट अस्पतालों में यूनिट में ढाई हजार रुपये से लेकर पांच हजार तक खर्च आता है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में दो दिन कार्डियोलॉजिस्ट
सीएमओ ने बताया कि संयुक्त अस्पताल रुड़की में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एनडी अरोरा सोमवार एवं मंगलवार को अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
नारसन की सीएचसी पर जांच करेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर
नारसन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि कार्डियोलोजिस्ट डॉ. एनडी अरोरा शनिवार को, नेत्र सर्जन डॉ. एमएस खाती बुधवार एवं शुक्रवार को, बाल रोग विषेशज्ञ डॉ. अनंत गुप्ता बुधवार एवं शनिवार को मरीजों की ओपीडी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें