फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 4.71 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Fri, 19 Jun 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 4.71 करोड़ सें विभिन्न विकास कार्य होंगे। सरकार ने राज्य योजना से विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दी है। इन कार्यों के तहत शिवालिकनगर नगरपालिका, नगर निगम हरिद्वार और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों का डामरीकरण, पुनर्निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाली निर्माण किया जाएगा। स्वीकृत कार्यों में नगरपालिका शिवालिकनगर के टिहरी विस्थापित कॉलोनी सेक्टर 3 में आंतरिक गलियों का पुनर्निर्माण और एस क्लस्टर शिवालिकनगर में आंतरिक सड़कों का डामरीकरण कार्य होगा। सीतापुर क्षेत्र, कृष्णा विहार कॉलोनीऔर सलेमपुर की कॉलोनियों में नाली सहित लॉकिंग टाइल्स से आंतरिक सड़कों का निर्माण होगा। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। नगरपालिका शिवालिकनगर के हरिद्वार सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने विकास कार्यों की स्वीकृतियों के लिए विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें