फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पत्नी, उसके प्रेमी ने बेटी से की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 19 Jun 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
-रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर नौ वर्षीय बेटी के साथ मारपीट कर परिवार को धमकाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-5 लेबर कॉलोनी निवासी एक फैक्ट्री कर्मचारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जून की सुबह वह ड्यूटी पर थे। आरोप है कि इसी दौरान उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी भूपेंद्र को घर बुलाया। इस बीच उसकी नाबालिग बेटी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और शोर मचाया। आरोप है कि इस पर पत्नी और उसके प्रेमी ने बच्ची के साथ मारपीट की और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की आवाज सुनकर बच्ची की दादी मौके पर पहुंचीं। बाद में पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी घटना परिवार को बताई। आरोप है कि जब उसने अपनी पत्नी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो एक अज्ञात नंबर से कॉल कर भूपेंद्र ने उसे धमकाया और पत्नी को फोन न करने की चेतावनी दी। आरोप है कि अगले दिन सेक्टर-4 स्थित विद्या मंदिर स्कूल के पास भूपेंद्र अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और हेलमेट से उसके सिर पर हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें