देवसस्कृति विश्वविद्यालय की और से आयोजित वार्षिकोत्सव में भाग लेतीं छात्राएं ।
- फोटो : HARIDWAR
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय का 18वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को कुल ध्वज फहराने के साथ शुरु हो गया। पहले सत्र में कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने युवाओं को खेल भावना से प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर कुलाधिपति ने कहा कि उत्सव अपने अंदर के उत्साह को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है। यह समय एक साथ कई संयोग लेकर आया है। वसंती उल्लास के साथ मनाए जा रहे इस उत्सव का रंग सभी के जीवन में भी दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में हार-जीत की भावना से ऊपर उठकर पारिवारिक और टीम भावना का परिचय देना चाहिए। खेल अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिन चलने वाले उत्सव में तीस से अधिक खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें विवि के 700 से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं का अलग-अलग वर्ग में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, हेमर थ्रो, वालीबॉल, फुटबॉल और चक्का फेंक आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय की और से आयोजित वार्षिकोत्सव में मशाल जला कर शुभारंभ करते कुलाधिपति ?- फोटो : HARIDWAR