फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हाथियों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली जानवर लगातार खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान ने जंगली जानवरों को खेतों की तरफ जाने से रोकने के लिए वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की है। जानवरों को रोकने की कार्रवाई न करने पर किसानों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को जमालपुर जियापोता स्थित प्रदेश कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान की बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि मिस्सरपुर, किशनपुर, फेरुपुर, कटारपुर, जियापोता, जमालपुर, सराय, गाडोवाली, जट बहारपुर, बिशनपुर कुंडी, रानीमाजरा, चांदपुर, पथरी आदि गांव में लगातार जंगली जानवर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। खासकर हाथियों का आतंक ज्यादा है। जंगल से निकलकर हाथी रोजाना खेतों में पहुंचते हैं और किसानों की गन्ने, गेहूं, धान सहित अन्य फसलों को तहस-नहस कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे किसानों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। वन विभाग हाथियों को रोकने के लिए ठोस व्यवस्था बनाए।
सह प्रभारी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि गन्ने की फसल को हाथियों ने बर्बाद कर दिया है। हाथियों को खेतों में जाने से रोकने के लिए वन विभाग कोई ठोस प्रबंध नहीं कर पा रहा है। अगर जल्द हाथियों को रोकने की व्यवस्था नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में अश्वनी पाल, मुकेश कुमार, विनोद कश्यप, अग्रज मिश्रा, दीपक कुमार, विपिन कश्यप, अनुज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें