फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल का रोशानाबाद मुख्यालय में प्रदर्शन

सार

कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने रोशनाबाद जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।15 दिन के भीतर निष्पक्ष जांच नहीं होने पर बहादराबाद थाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने रोशनाबाद जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता मुकर्रम अंसारी को राजनीतिक द्वेष के कारण झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। इसकी निष्पक्ष जांच की जाए और गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए। एडीएम प्रशासन पीएल शाह को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी और प्रदेश महासचिव बुला चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। रस्तोगी ने कहा कि मुकर्रम अंसारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। भाजपा के दबाव में बहादराबाद पुलिस ने मतगणना के दिन हुए बवाल में उनको झूठे मुकदमे में फंसाया है। मुकर्रम अंसारी के विरुद्ध किसी प्रकार का कोई साक्ष्य किसी के पास नहीं है। मुकदमे में बदले की भावना से मुकर्रम का नाम जोड़ा गया है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुकर्रम अंसारी की गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए। 15 दिन के भीतर निष्पक्ष जांच नहीं होने पर बहादराबाद थाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। कहा कि प्रदर्शन में पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मंजू रानी, सत्यनारायण शर्मा, राव मोहतरम राणा, मनोहर भट्ट, बीनू रोड, संतोष पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें