फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी विधायकों ने मतगणना पर लगाए धांधली के आरोप

सार

जिले के कांग्रेसी विधायकों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में धांधली करने का आरोप लगाया है।आरोप लगाया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री के आश्रम से जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे।कहा कि यदि मतगणना के लिए स्टाफ नहीं था तो चुनाव क्यों करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कांग्रेसी विधायकों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में धांधली करने का आरोप लगाया है। सोमवार को कांग्रेस के चारों विधायकों ने देहरादून स्थित निर्वाचन आयोग के उपायुक्त प्रभात कुमार सिंह से मुलाकात कर मतगणना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक रवि बहादुर, फुरकान अहमद, विरेंद्र जाति और अनुपमा रावत ने कहा कि जिला पंचायत की मतगणना में प्रशासन ने सरकार के दबाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को हराया। मतगणना में धांधली की गई। मतगणना बीच में रोककर स्टाफ नहीं होने का बहाना बनाया गया। जीते प्रत्याशियों को हरवाकर लोकतंत्र की हत्या की गई। विधायकों ने कहा कि आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री के आश्रम से जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे।
सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। पंचायत चुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया। कहा कि यदि मतगणना के लिए स्टाफ नहीं था तो चुनाव क्यों करवाए गए। निर्दलीय जीतने वालों को डरा धमकाकर भाजपा में शामिल कराया जा रहा। कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित की जाए। कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें