हरिद्वार। राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के स्थायी भवन निर्माण और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा परिणामों में हुई गड़बड़ी की मांग के लिए मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया। छात्र नेताओं ने मंगलवार को कॉलेज में तालाबंदी भी स्थगित कर दी।
ज्ञापन में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज निषाद ने बताया कि वर्ष 2021 से महाविद्यालय का संचालन मोहनानंद आश्रम के जर्जर कमरों और टीनशेड के नीचे हो रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा परिणामों में छात्रों को अनुपस्थित दिखाकर फेल कर दिया गया है। इस लापरवाही से छात्र-छात्राओं के भविष्य अंधेरे में है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से समस्याओं का निराकरण करने की मांग की।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्याओं का हल करने का भरोसा दिलाया। जिस पर छात्र नेताओं ने तीन नवंबर को प्रस्तावित कॉलेज की तालाबंदी स्थगित कर दी। इस मौके पर कपिल शर्मा जौनसारी, नितिन यादव, सागर ठाकुर, दीक्षा जोशी, शिवांगी, तनवी गुप्ता, पायल, ओम कश्यप, पायल सैनी, पार्वती आदि मौजूद रहे।