फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसीन दिलरूबा फिल्म पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने ओटीटी प्लेटफार्म नेटफिलिक्स पर रिलीज हुई हसीन दिलरूबा फिल्म पर रोक लगाए जाने व फिल्म निर्माता व कलाकारों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए टीम का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि हसीन दिलरूबा फिल्म के हरिद्वार में जो दृश्य दिखाए गए हैं वह धर्मनगरी की संस्कृति व हिंदू समाज के लिए बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग हरिद्वार में गंगा किनारे हरकी पैड़ी के आसपास दर्शाई गई है। फिल्म के कलाकार गंगा किनारे होटल की छत पर बैठकर मदिरा का सेवन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने शासन प्रशासन से फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों को तत्काल हटाने, कलाकार और डायरेक्टर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान युवा वाहिनी प्रदेश मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष संजय चौहान, उपाध्यक्ष डॉ रुद्रमन सिंह, मंत्री नवदीप भारद्वाज, दलजीत सिंह बिष्ट, नवीन कुमार, प्रदुमन सिंह, मनोज मिश्रा, सचिन कुमार, दुर्गेश वर्मा, अर्पण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें