फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सिडकुल मैन्युफैक्चर एसोसिएशन से एमओयू होने पर मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

हरिद्वार। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस जगजीतपुर और सिडकुल मैन्यूफैक्चर एसोशिएसन उत्तराखंड के मध्य एक अनुबंध (एमओयू) संस्थान कैंपस में किया गया। जिसमें एचईसी कालेज के चेयरमैन संदीप चौधरी और एसोशिएसन के चेयरमैन डाॅ. हरेंद्र कुमार गर्ग ने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने कहा कि यह अनुबंध उत्कृष्टता की दिशा में हमारी यात्रा का मील का पत्थर साबित होगा। इस साझेदारी के माध्यम से छात्रों को उद्योग विशिष्ट कार्यशालाओं सेमिनारों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एक विस्तृत शृंखला का लाभ मिलेगा। यह सहयोग शैक्षणिक संस्थान और उद्योग के पेशेवरों के बीच संबंध को मजबूत करेगा। छात्रों के कौशल विकास, इंर्टनशिप, सहकारी शिक्षा कार्यक्रमों और नौकरी प्लेसमेंट के अवसरों को बढाएगा। डा. हरेन्द्र गर्ग ने कहा कि इस अभूतपूर्व साझेदारी का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग की बीच की खाई का पाटना और एक सहयोगी परिस्थितकी तंत्र का बढ़ावा देना है। यह सहयोग शैक्षणिक संस्थान और उद्योग के पेशेवरों के बीच संबंधों को मजबूत करेगा। इस मौके पर सिडकुल कोटद्वार चैप्टर के सीनियर वाइस चेयरमैन रंजीत टिबरीवाल, अंशिका शर्मा, एचईसी कॉलेज के डायरेक्टर डाॅ. प्रशांत गौरव, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें