फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भागीरथ बिंदु पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय सनातनी संगठन ने दिया नगर आयुक्त को ज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार। राष्ट्रीय सनातनी संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रंजीत मिश्रा ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन देकर महाराजा भागीरथ बिंदु भूपतवाला में महाराजा भागीरथ की प्रतिमा के समीप स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की। उन्हाेंने आश्वस्त किया कि दिसंबर में स्ट्रीट लाइट का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि भागीरथ बिंदु पर लाइट लगने से महाराजा भागीरथ का मान तो बढ़ेगा ही। साथ ही साथ रात्रि में आने वाले असामाजिक तत्वों का भी आना जाना कम होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सनातनी संगठन महाराजा भागीरथ को समर्पित है। महाराजा भागीरथ के सम्मान के लिए हमेशा कार्य करता रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने कहा कि संगठन महाराजा भागीरथ की सेवा में तन-मन धन से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब वो समय दूर नहीं, जब गंगा किनारे हर घाट पर महाराजा भागीरथ विराजमान होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें