धनौरी। ग्राम शिवदासपुर तेलीवाला के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर गांव में चकबंदी प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि प्रक्रिया से बाहर रखे गए क्षेत्र की भी चकबंदी कराने से उन्हें राहत मिलेगी। प्रक्रिया काफी दिनों से लंबित होने से गांव में समानता का भाव स्थापित नहीं हो पा रहा है। वहीं, लोगों को तहसील के बजाए चकबंदी न्यायालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र ही चकबंदी की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में सेवाराम भारती, बालचंद ने बताया कि 1993 में गांव में चकबंदी की प्रक्रिया पूरी की गई थी, लेकिन गांव का एक बड़ा हिस्सा इससे बाहर रह गया। इस दौरान आजाद, प्रताप, मनोज कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।