हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र से लापता हुई महिला के मामले में पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जमालपुर कलां निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी बीते 25 नवंबर की शाम शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह न तो घर लौटी और न ही उनका कोई संपर्क हो पाया। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शक जताते हुए कहा कि राकेश निवासी जगजीतपुर उसे को अपने साथ लेकर गया है। एसओ मनोहर सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।