लालढांग। कटेबढ़ गांव में सिंचाई की नहर में हो रही गंदगी व नहर के क्षतिग्रस्त होने के कारण किसानों के खेतो में पानी नहीं पहुंच पा रहा हैं। ऐसे में किसानों को फसलों में पानी लगाने में बड़ी परेशानी हो रही हैं। किसानों ने लघु सिंचाई विभाग से नहरों की सफाई व नहरों की मरम्मत कराए जाने की मांग की हैं। कटेबढ़ गांव में सोलह सो बीघा का रकबा जिसकी सिंचाई नहर पर ही निर्भर है। लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई नहर बनने के बाद से अब तक नहर की सफाई नहीं की गई यही वजह हैं नहर कूड़े से अट गई हैं। नहर कही कही पर टूट भी गई है जिससे किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। किसानों में पूर्व प्रधान बलराम सिंह पाल, चंद्रपाल सिंह, लाखन सिंह, रामपाल सिंह, पंकज सैनी, धर्मपाल सिंह ने नहरों में हो रही गंदगी की सफाई किए जाने व नहरों की मरम्मत किए जाने की मांग की गई।सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मो आसिफ ने बताया कि हमारे यहां सफाई के लिए कोई बजट नहीं आता हैं। नहरों की मरम्मत के लिए मार्च में प्रस्ताव बनाकर भेज दिया जाएगा। संवाद