राष्ट्रीय व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने डीएम मयूर दीक्षित को भेजे पत्र में बताया कि भेल फाउंड्री गेट के पास एक मेला लग हुआ है। इस मेले की वजह से सड़क पर रोजाना घंटों जाम लग रहा है। इसकी वजह से यातायात की पूरी तरह से अव्यवस्था फैली हुई है। ये मार्ग सिडकुल और भेल कर्मचारियों के आने- जाने का मुख्य मार्ग है, इतने व्यस्त मार्ग में इस प्रकार के मेला का आयोजन बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हफ्तों तक चलने वाले मेले के लिए कोई पार्किंग की सही व्यवस्था नहीं की गई है। न ही सुरक्षा के प्रबंधन किए गए हैं, इसलिए, जनहित में मेले को तत्काल रोका जाए।