हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा एक कांवड़ियां बहादराबाद में ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रेफर करने के बाद ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी देव अपने साथियों के साथ हरिद्वार पहुंचा। यहां से शनिवार को गंगाजल भरकर अपने साथियों के साथ लौट रहा था। उसके साथी कांवड़ लेकर आगे निकल गए, लेकिन देव जैसे ही कोर काॅलेज स्थित फ्लाइओवर के पास किसी वाहन से लिफ्ट लेने लगा। तभी वह सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। शांतरशाह चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए कांवड़िये की मौत हो गई। संवाद