फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी पदमावती के पीछे दिल्ली से हुई गहरी साजिश: शिवानंद सरस्वती

विज्ञापन
विज्ञापन
मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि साध्वी पदमावती को रात में अनशन से उठाने और उनके चरित्र को लेकर टिप्पणी किए जाने के पीछे गहरी साजिश है। उन्होंने कहा कि यह साजिश दिल्ली से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की भूमिका पर भी सवाल उठाए, साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरिद्वार और देहरादून के सीएमओ एवं साध्वी को गर्भवती बताने वाले चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम मातृसदन में पत्रकार वार्ता करते हुए स्वामी शिवानंद ने कहा कि साध्वी पद्मावती को पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार की रात को गहरी साजिश के तहत उठाया गया था। जहां उनके चरित्र पर उगली उठाते हुए उन्हें गर्भवती बताया गया था। उन्होंने कहा कि साध्वी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मोदी सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी अपनी राय बनाने के लिए स्वतंत्र होंगी। दिल्ली में मंगलवार को साध्वी के समर्थन में हुए सम्मेलन की जानकारी देते हुए स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि अब यह आंदोलन देश व्यापी होने जा रहा है।
दूसरी तरफ साध्वी पदमावती का अनशन 53 वे दिन ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद का अनशन सातवें दिन जारी रहा। देर शाम ही मेडिकल टीम ने आश्रम पहुंचकर उनका मेडिकल परीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें