फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबकर दो भाइयों की मौत

Wed, 20 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की रिसर्च कालोनी के पास छोटी नहर में डूबकर एक्कड़ कलां निवासी दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई है। डूब रहे छोटे भाई को बचाने के प्रयास में बड़ा भाई डूब गया था। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन



घटना मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास की है। पथरी क्षेत्र के एक्कड़ कलां गांव के रहने वाले चचेरे भाई तरुण (16) पुत्र लालचंद एवं दीपांशु (13) पुत्र ज्ञानचंद रिसर्च कालोनी निवासी अपने जीजा कपिल के घर आए हुए थे। दोपहर में दोनों पास की छोटी नहर में नहाने चले गए।


बताया जा रहा है इसी दौरान छोटा भाई तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बड़ा भाई स्वयं भी डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के हो-हल्ला मचाने पर मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। कुछ घंटों बाद पुलिस ने दोनों के शव बरामद किए।
विज्ञापन



चचेरे भाइयों की मौत की सूचना पर एक्कड़ कलां से परिजन मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें