फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सपेरा बस्ती के पास मिला शव, मौत का कारण साफ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्तऋषि। हरिपुर कला गंगा तट के पास बनी सपेरा बस्ती में रहने वाले युवक का शव पड़ा मिला। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर साफ हो सकेगा। पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह शव मिलने की सूचना पर हरिपुर कलां चौकी प्रभारी कविंद्र राणा ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मृतक की पहचान छोटू (35) निवासी सपेरा बस्ती के रूप में हुई।



बताया गया कि छोटू करीब चार साल से बस्ती में रह रहा था। मूल रूप से वह कहां का रहने वाला है ये स्पष्ट नहीं है। सुबह चार बजे शौच के लिए वह गया था। दिन निकलने पर उसे बस्ती के लोग देखने पहुंचे तो उसका शव पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि शव के सीने पर गहरे दबाव के निशान हैं और दोनों कान से खून निकलता दिखा, जो संभवतः अधिक दबाव के कारण होना प्रतीत हो रहा है। किसी वन्य जीव के हमला करने की आशंका भी बनी हुई है। वन विभाग के रेंजर महेश सेमवाल ने बताया कि किसी वन्यजीव की ओर से हमला नहीं हुआ है। जब टीम मौके पर पहुंची तो शव, वन क्षेत्र के पास सपेरा बस्ती में एक झोपड़ी में रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें