फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सहकारी समितियों में डीएपी खाद खत्म, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब 40 गांवों के किसानों को गेहूं की बोआई के लिए खाद का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। क्षेत्र की सहकारी समितियों में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से करीब 40 गांवों के किसान परेशान हैं। किसान समितियों में खाद पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों से जल्द डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
धान की कटाई और गन्ने की छिलाई के बाद खेत खाली हो गए हैं। अब किसान खेतों में गेहूं की बोआई की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें डीएपी खाद की जरूरत है, लेकिन सहकारी समितियों के गोदाम खाली होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान करण सिंह, सुरेंद्र, सुभाष, अनिल, बिजेंद्र, आबिद, सुलेमान और राशिद ने बताया कि क्षेत्र में कटारपुर (धनपुरा), पथरी (टिहरी विस्थापित), अलावलपुर (पीतपुर) और बादशाहपुर में सहकारी समितियां हैं। इन समितियों में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। इससे किसानों को गेहूं की बोआई के लिए खाद जुटाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरपुर जट, झाबरी, सुखरासा, पथरी, टिहरी डोब नगर, आदर्श टिहरी नगर, कटारपुर, चांदपुर, बिशनपुर, पुरानी कुंडी, शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, नसीरपुर कलां, शाहपुर, चाणचक, शेरपुर, बादशाहपुर, धारीवाला, भट्टीपुर, भवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, टिकोला, जसोद्दरपुर और रानीमाजरा सहित आसपास के गांवों के किसान खाद आने का इंतजार कर रहे हैं। बादशाहपुर सहकारी समिति के सचिव अजय पाल सिंह ने बताया कि जल्द ही डीएपी खाद की रैक आने वाली है। खाद पहुंचते ही किसानों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें